Wednesday, April 30, 2008

चलो सुहाना भरम तो टूटा

लाने चले थे क्रांति,
सबको थी यह भ्रांति।
भरोसा कर रहे थे मानव पे,
अपने अन्दर के दानव पे।
तभी भरोसा टूट गया,
जीत का भ्रम छुट गया ।
कोई एक गद्दार था ,
उसके कन्धों पर भी क्रांति लाने का भार था ,
यह भार वह सह ना सका ;
प्यारा बन कर वह रह ना सका।
अब जब सच्चाई सामने आई है,
अश्कों में अग्नि की परछाई है।
चलो अच्छा हुआ
अगली बार जब कदम बढेंगे ,
साथ सिर्फ़ वफादारों को रखेंगे।

Monday, April 28, 2008

भाव - शुन्य

भाव शून्यता मुझसे बेहतर कौन जाने ,
दिल की गलती छुपाने के लाखों बहाने ।
एक पक्षधर की द्विपक्षी नीति,
किसी से छल किसी से प्रीति ।
मानवता की आड़ में,
इस नश्वर संसार में।
समाज की बुराई के कारण ,
दोस्तों में लड़ाई के कारण।
झूल रहा है भविष्य अधर में ,
भाव हीनता के सागर में ।
यदि मानव हो तो एक कृपा करो ,
भाव शून्यता की तुलना सामर्थ्यहीनता से मत करो।

Saturday, April 12, 2008

I am the "I" in INDIA

I am the "I" in India,
I am the 'I'lliteracy in India
I am the corruption in India
I am the government in India
I am the famine in India
I am the flood in in India
I am all this because i'm the common man of India;
some where in the crowd, i stand
and still not even the known ones of mine are searching for me
I often try to make my presence felt,
sometimes by the controversies in the reservations
or by suiciding but no one cares
because in india still only the 'Rising Sun' is Worshipped
and ofcourse it's INDIA SHINING'
Creative Commons License
blog by shakti dwivedi is licensed under a Creative Commons Attribution 2.5 India License.
Based on a work at www.centrifugal-mind.blogspot.com.