लाने चले थे क्रांति,
सबको थी यह भ्रांति।
भरोसा कर रहे थे मानव पे,
अपने अन्दर के दानव पे।
तभी भरोसा टूट गया,
जीत का भ्रम छुट गया ।
कोई एक गद्दार था ,
उसके कन्धों पर भी क्रांति लाने का भार था ,
यह भार वह सह ना सका ;
प्यारा बन कर वह रह ना सका।
अब जब सच्चाई सामने आई है,
अश्कों में अग्नि की परछाई है।
चलो अच्छा हुआ
अगली बार जब कदम बढेंगे ,
साथ सिर्फ़ वफादारों को रखेंगे।
Wednesday, April 30, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment